शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया
बसना(कुंजराम यादव) :- बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में बड़े ही धूमधाम के साथ *शिक्षक दिवस* मनाया गया।सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सरस्वती माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर प्रधान पाठक गफ्फार खान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, अध्यक्ष नेहरूलाल साहू और उपस्थिति माताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर,पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्च प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का स्वागत कर शिक्षक दिवस की बधाई दी।
इसके बाद विद्यालय के समस्त छात्रों द्वारा प्रधान पाठक गफ्फार खान और सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किए और अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किए। उपस्थित पालकों ने भी शिक्षको का स्वागत और सम्मान किए। तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान ने शिक्षक दिवस समारोह के संबोधन में *भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी के बारे में संक्षिप्त रूप से प्रकाश डालते हुए गुरु के महत्ता के बारे में शायरी और कबीर दास जी के दोहे सुनाए*। जिसे सुनकर बच्चे प्रसन्न हो गए।इसके बाद बच्चो द्वारा गीत कविता प्रस्तुत की गई तत्पश्चात छात्रों ने शिक्षकों को उपहार में कलम भेंट किये ।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहू, तीरथबाई, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू,कायतराम, कुमारी बाई, रामेश्वरी, रामवती,गायत्री, अंजली ,बुढ़ियारिन आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर , जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने हर्ष व्यक्त किए हैं। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया है।




0 Comments