सिंघनपुर की बेटी रूपाली कुलदीप का MBBS में चयन क्षेत्र में खुशी की लहर

 सिंघनपुर की बेटी रूपाली कुलदीप का MBBS में चयन क्षेत्र में खुशी की लहर

 


बसना(रूपानन्द साव) :- विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर की रूपाली कुलदीप ने इस कहावत को सच साबित कर दिया कि "संघर्ष, लगन और सही मार्गदर्शन हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता"। उप स्वा. केन्द्र सिंघनपुर में पदस्थ नर्स खेलबाई कुलदीप व दानीलाल कुलदीप की सुपुत्री रूपाली कुलदीप ने नीट 2026 (NEET) परीक्षा में 474 अंक हासिल कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में एमबीबीएस (MBBS) सीट प्राप्त की है इन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा प्रारंभ कर मेडिकल कॉलेज तक का सफर तय किया है बचपन से ही मेधावी रहीं रूपाली का चयन वर्ष 2017 में जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ था। 



12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एस.2.एस. (S2S) कोचिंग सेंटर भिलाई से नीट की तैयारी की और अपने अथक प्रयास से यह मुकाम हासिल किया।



रूपाली ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन, अपने माता-पिता और अपनी नानी माँ मालती बाई चौहान को दिया जिनकी बचपन से सुनी संघर्ष और सफलता की कहानियों से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिली। साथ ही मामा-मामी रश्मि-खेमराज सिन्हा, जानकी/द्वारिका प्रसाद चौहान, वृंदावती/वंशीधर मुखर्जी के अटूट सहयोग और आशीर्वाद को अपनी सफलता की नींव बताया। रूपाली की इस सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables