सरायपाली: सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, लोहे की छड़ से हमला

सरायपाली: सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, लोहे की छड़ से हमला


महासमुंद/सरायपाली (जीत यादव हमर CG न्यूज़):- सरायपाली के ग्राम गोहिरापाली में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मना करने से आक्रोशित गांव के ही एक व्यक्ति ने युवक के साथ मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की छड़ से सिर पर हमला कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोहिरापाली निवासी मालिकराम कुम्हार के पुत्र शशि कुम्हार 17 सितंबर 2026 को गांव के ही मधु के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय गांव का बबलू छत्तर वहां से गुजरते हुए लगातार अश्लील गालियां बक रहा था। जब शशि कुम्हार ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी भड़क गया और "तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाले" कहते हुए विवाद करने लगा।


विवाद बढ़ने पर आरोपी बबलू छत्तर ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की छड़ से शशि कुम्हार के सिर पर सीधा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद मधु जाल और नरेश कुमार ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके माध्यम से घायल शशि कुम्हार को सरायपाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।


घायल युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बबलू छत्तर के खिलाफ BNS की धारा 115(2), धारा 296 और धारा 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables