महासमुंद/बसना (जीत यादव हमर CG न्यूज़):- जिला पुलिस महासमुंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17/09/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर तीन अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं।
अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करीकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही
- कुल 120 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध देशी महुआ शराब (कुल कीमती 20,000 रुपये) बरामद
03 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
प्रकरण 1 - वार्ड नं 02 बसना पानी टंकी के पास से महिला आरोपी *बिंदु गहरें* को पकड़ा गया। तलाशी पर उसके पास से एक नीले रंग के ड्रम के अंदर 30 लीटर देशी हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब (कीमती 6,000 रुपये) बिक्री हेतु रखी मिली।
प्रकरण 2 - वार्ड क्रमांक 2 ओवर ब्रिज के पास, बसना में आरोपी *साधुराम गहरें* को अवैध शराब बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार करते घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास रखे दो सफेद रंग की 20-20 लीटर वाली जरकीन से कुल 40 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 4,000 रुपये) जप्त की गई।
प्रकरण 3 - चकदरहा नाला के पास तिलकापुर रोड ग्राम पथरला में मुखबिर की सूचना पर आरोपी *शिवकुमार चौहान* को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक नीले रंग के 50 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम के अंदर भरा 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब (कीमती 10,000 रुपये) जप्त की गई।
तीनों प्रकरणों में थाना बसना में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी -
01- बिंदु गहरें पति स्व. कबीर दास उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 02 बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद।
02- साधुराम गहरें पिता स्व. हरीराम गहरें उम्र 55 साल साकिन वार्ड नं 02 बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद।
03- शिवकुमार चौहान पिता टीकाराम चौहान उम्र 36 साल निवासी तिलकापुर, थाना बसना, जिला महासमुंद।
जप्त संपत्ति -
कुल 120 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, जुमला कीमती 20,000 रुपये।



0 Comments