गांव जगत के पंकज साव का NEET में चयन, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में लेंगे MBBS की पढ़ाई
बसना(रूपानंद साव):-बसना ब्लॉक के ग्राम जगत (भंवरपुर) के छात्र पंकज साव ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर परिवार, समाज और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
पंकज की सफलता पर परिक्षेत्र साहू संघ अध्यक्ष अजित साव, उपाध्यक्ष स्वराज साव, सचिव गुपत राम साव सहित नवीन साव, जगदीश साव, दाताराम साव, गजलाल साव, सुरित साव, संतलाल साव, रामप्रसाद साव, छबिलाल साव, विष्णु साव, क्षमानिधि साव, महेंद्र साव, साहनी साव, युवराज साव एवं स्वजातीय बंधुओं ने बधाई दी।
समाजजनों ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर पंकज ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।


0 Comments