बसना में हिट एंड रन: पल्सर सवार भिखापाली युवक को कार ने मारी टक्कर, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
बसना :- बसना-बिलाईगढ़ मार्ग पर गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को सड़क हादसा हो गया। गोडमर्रा-झगरेनडीह मोड़ के पास अज्ञात कार की जोरदार टक्कर से पल्सर बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिखापाली (पथरला) निवासी जितेंद्र साहू पिता गोकुल साहू उम्र 35 वर्ष गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HA 0878 से निजी काम से बसना जा रहे थे। इसी दौरान बसना की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पल्सर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में जितेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना के बाद अज्ञात कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

0 Comments