ऑपरेशन निश्चय में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, 560 किलो गांजा जप्त, 2.95 करोड़ की संपत्ति बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, 560 किलो गांजा जप्त, 2.95 करोड़ की संपत्ति बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार



सरायपाली :- नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने NH-53 रेहटीखोल चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर आयशर माजदा वाहन से 560 किलो गांजा जप्त किया है।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आयशर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 में अवैध गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी की। कुछ देर बाद उक्त वाहन आता दिखा जिसे रोका गया।

वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे। चालक ने अपना नाम अजय रविन्द्र पवार पिता रविन्द्र पवार उम्र 30 साल साकिन सोनबरक्षी थाना एरंडोल जिला जलगांव (महाराष्ट्र) तथा बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम स्वराज महाजन पिता ज्ञानेश्वर महाजन उम्र 25 साल साकिन कसोदा आडगांव थाना कासोदा जिला जलगांव (महाराष्ट्र) बताया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे जिला बरमपुर (ओडिशा) से गांजा लोड कर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे और पुलिस को चकमा देने के लिए कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर रखा था।


गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर कैरेट के नीचे 16 बोरियों में 35-35 किलो गांजा मिला। कुल 560 किलोग्राम गांजा कीमती 2 करोड़ 80 लाख रूपये बरामद हुआ।थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।


जप्त संपत्ति -

1. 560 किलोग्राम गांजा कीमती 2 करोड़ 80 लाख रूपये

2. घटना में प्रयुक्त आयशर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 कीमती 15,00,000 रूपये

3. 02 नग मोबाइल कीमती 8,000 रूपये

कुल जप्त संपत्ति कीमती 2,95,08,000 रूपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables