ऑपरेशन निश्चय: पल्सर पर बैग में भरकर ओडिशा से ला रहे थे गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार, 7.4 किलो गांजा जप्त
महासमुंद :- एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पल्सर बाइक पर पिट्टू बैग और झोले में गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को पकड़ा गया है।
दिनांक 08.10.2026 को सिटी कोतवाली पुलिस टीम गश्त एवं पेट्रोलिंग पर थी। भलेसर रोड, जय हिंद कॉलेज के पास मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG 04 QT 2443 का चालक पुलिस वाहन को देखकर हड़बड़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा।
संदेहियों के पास रखे पीले रंग के प्लास्टिक झोले तथा भूरे रंग के पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर 5 पैकेटों में भरा कुल 7.498 किलोग्राम गांजा कीमती 3,75,000 रूपये बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाना स्वीकार किया।
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध क्रमांक 610/2026 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी -
1. आदित्य चतुर्वेदी पिता मधुलाल चतुर्वेदी उम्र 21 साल निवासी लखौली थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर (छ.ग.)
2. लोकेश टण्डन पिता रामनारायण टण्डन उम्र 21 साल निवासी कुरूद (मंदिर हसौद) थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्त संपत्ति -
1. 7.498 किलोग्राम गांजा कीमती 3,75,000 रूपये
2. एक मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रूपये
3. एक नग मोबाइल कीमती 2,000 रूपये
4. नगदी रकम 530 रूपये
कुल जप्त संपत्ति कीमती करीबन 4,27,530 रूपये।


0 Comments