अवैध शराब पर बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 270 लीटर महुआ शराब जप्त, एक गिरफ्तार, एक फरार

अवैध शराब पर बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 270 लीटर महुआ शराब जप्त, एक गिरफ्तार, एक फरार



सरायपाली :- अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। थाना बलौदा पुलिस ने ग्राम पुजारीपाली सतीदरहा नाला के पास रेड कर 270 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की है।



दिनांक 08-10-2026 की मध्य रात्रि बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम पुजारीपाली में सतीदरहा नाला के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ग्राम पुजारीपाली रवाना हुई। नाला किनारे दो व्यक्ति दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मण बरिहा पिता शंकरलाल बरिहा उम्र 32 वर्ष साकिन पुजारीपाली थाना बलौदा जिला महासमुंद बताया। फरार व्यक्ति का नाम माधव बरिहा पिता गोकुल बरिहा निवासी पुजारीपाली* बताया गया।मौके पर आरोपी के कब्जे से 02 नग नीले रंग के ड्रम तथा 02 नग प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 54,000 रूपये जप्त की गई।


आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लक्ष्मण बरिहा को ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables