ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा के कंधमाल से 2 मुख्य गांजा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा के कंधमाल से 2 मुख्य गांजा तस्कर गिरफ्तार



महासमुंद :- नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) व थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महासमुंद पुलिस ने तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से बैकवर्ड लिंक तक पहुंचते हुए उड़ीसा के कंधमाल जिले से दो अलग-अलग मामलों के मुख्य सोर्स को गिरफ्तार किया है।



पहला मामला - अपराध क्रमांक 183/2026

दिनांक 11.10.2026 को कोमाखान रेलवे स्टेशन में 3 पुरुष एवं 2 महिलाओं को बैग में अवैध गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार करते पकड़ा गया था। उनके कब्जे से कुल 30.160 किग्रा गांजा कीमती 15 लाख 08 हजार रुपये बरामद हुआ था, जिसे बालीगुड़ा (उड़ीसा) से भावनगर (गुजरात) में खपाने की योजना थी। इस मामले में पहले भावनगर गुजरात के 5 परिवहनकर्ता गिरफ्तार हुए थे।


जप्त मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य सोर्स गोदावरी नायक पिता स्व. सुजन नायक उम्र 52 निवासी गोईबाली थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल ओडिशा को आज पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस मामले में गांजा, मोबाइल व नगदी सहित कुल 15,48,190 रुपये की संपत्ति जप्त हुई है।



दूसरा मामला - अपराध क्रमांक 159/2026

इस मामले में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर कार में अवैध गांजा परिवहन करते 1 महिला व 1 पुरुष को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। कार से 80.400 किग्रा गांजा कीमती 40 लाख 20 हजार रुपये बरामद हुआ था, जिसे कंधमाल से रायपुर में खपाने का प्लान था।


विवेचना के दौरान रिमांड पर लेकर पूछताछ व डाटा विश्लेषण से दूसरे मुख्य सोर्स आकाश नायक पिता अलिफा नायक उम्र 28 साल निवासी गुन्धानी थाना रायकिना जिला कंधमाल (उड़ीसा) का पता चला। पुलिस टीम ने उसे भी उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस मामले में गांजा, 2 मोबाइल और कार सहित कुल 48 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जप्त हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables