छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 - दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन में संशोधन, मिलेगा नया अवसर

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 - दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन में संशोधन, मिलेगा नया अवसर



रायपुर :- छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।


हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ संशोधन के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए उपयुक्त दिव्यांगता की श्रेणियों का विस्तार किया गया है, जिससे पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक नया अवसर मिलेगा।


यह कदम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026 (मीनाक्षी मंगलेकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य) में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में उठाया गया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय शालाओं में ई एवं टी संवर्ग के शिक्षक पदों के लिए व्यापमं की वेबसाइट http://vyapamcg.cgstate.gov.in पर 7 अगस्त 2026 को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था।


दिव्यांगता की श्रेणियों में मुख्य बदलाव -

समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुसार -

- हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए पूर्ण दृष्टिबाधिता (Blind) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) को उपयुक्त श्रेणी में शामिल किया गया है।

- गणित विषय के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता को शामिल किया गया है।

- कृषि विषय के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है।


इसके अतिरिक्त, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का वितरण चार प्रमुख समूहों - दृष्टिबाधिता (VI), श्रवण बाधिता (HI), अस्थिबाधिता (OI) एवं बहुदिव्यांगता (MD) के अनुसार निर्धारित किया गया है।


कुल 1654 पदों का विवरण -

-ई-संवर्ग के 868 पद और टी-संवर्ग के 786 पद (कुल 1654 पद)

- ई-संवर्ग (868 पद) - हिंदी 109, संस्कृत 150, अंग्रेजी 319, गणित 135, सामाजिक विज्ञान 150 और कृषि 5 पद।

- टी-संवर्ग (786 पद) - हिंदी 141, संस्कृत 150, अंग्रेजी 185, गणित 115, सामाजिक विज्ञान 100 और कृषि 95 पद।


लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन के दायरे में आने वाले नए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि व्यापमं द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables