जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया रक्तदान, कलेक्टर ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश

जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया रक्तदान, कलेक्टर ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश



महासमुंद :- सेवा संकल्प अभियान के तहत 02 से 08 अक्टूबर तक जिले में दान उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर का शुभारंभ विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, श्री ऐतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर और कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में हुआ। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।



कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव और सर्जरी जैसी आपात स्थितियों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।



इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, सीएमएचओ डॉ. रामकेश्वर कुशवाहा, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता सहित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मनोरमा इंडस्ट्रियल लिमिटेड की ओर से हेलमेट और राइस मिल एसोसिएशन की ओर से बेडशीट देकर सम्मानित किया गया। दोपहर तक 10 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड संग्रहण में देवेंद्र नगर गुरुद्वारा ब्लड बैंक का सहयोग रहा।


वहीं बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर, एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले और तहसीलदार श्रीमती प्रेरणा सिंह ने रक्तदान किया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables