आश्रम शाला बैदपाली में नेवता भोज का आयोजन
सरायपाली - आश्रम शाला बैदपाली में नेवता भोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन संकुल केंद्र बैदपाली के संकुल प्राचार्य भोगसिंह भोई की सुपुत्री कु. हेमलता भोई के एमएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने की खुशी में किया गया।
नेवता भोज के अवसर पर आश्रम शाला के बच्चों एवं उपस्थित जनों को चावल, दाल, पूड़ी, सब्जी, पापड़, सलाद एवं मीठा परोसा गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया तथा हेमलता भोई की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पीके ग्वाल, प्राचार्य हायर सेकेंडरी सिंघोड़ा, विक्रम यादव, प्राचार्य हायर सेकेंडरी भुथिया, मालिक राम पटेल, प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी मोहदा, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक, खिरोद्र सोनी, संकुल समन्वयक नवागढ़, किशोर पटेल, संकुल समन्वयक कनकेवा, पाल सिंह बंजारे, संकुल समन्वयक बैदपाली, हेमंत चौधरी, परिमल प्रधान, टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल, दुर्वादल दीप शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी, गीता दीवान, लक्ष्मी दीवान सहित आश्रम शाला बैदपाली के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।


0 Comments