सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
महासमुंद :- सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं सेजेस की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ऐतराम साहू जिला अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स महासमुंद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड इंद्रजीत सिंह खालसा, देवीचंद्र राठी नगर पालिका उपाध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी सभापति संदीप दीवान, राज्य मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती सुरेखा कंवर, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट मनीष शर्मा, आनंद साहू भारत स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष, राहुल चंद्राकर मुख्यालय आयुक्त, मदन नयन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
जिले के सभी विकासखंडों से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त चयनित प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
भाषण प्रतियोगिता -
प्राथमिक स्तर पर अपूर्वा त्रिपाठी प्रथम, दिव्या विश्वकर्मा द्वितीय तथा वेदांत विशाल तृतीय।
उच्च प्राथमिक स्तर पर तान्या चंद्राकर प्रथम, हिमेश केंवट द्वितीय एवं पलक अग्रवाल तृतीय।
उच्चतर माध्यमिक स्तर पर जसप्रीत कौर प्रथम, नयन पण्डा द्वितीय एवं अनुपमा बंजारा तृतीय।
चित्रकला प्रतियोगिता -
प्राथमिक स्तर पर वर्तिका पटेल प्रथम (प्राथमिक शाला पतेरापाली बागबाहरा), श्रीसारानी राजा सवैया पिथौरा द्वितीय, एवं अंजू साहू शासकीय आदिवासी आश्रम कोमाखान तृतीय।
उच्च प्राथमिक स्तर पर रुक्मणी शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कोमाखान प्रथम, अलिशबा कुरैशी सेजेस नयापारा महासमुंद द्वितीय एवं आराध्या भूमिल सेजेस नयापारा महासमुंद तृतीय।
उच्चतर माध्यमिक स्तर पर रितिका प्रधान शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कोमाखान प्रथम, पूर्वी निषाद महासमुंद द्वितीय एवं रोशनी प्रधान हा.से.वि. तोरेसिंहा तृतीय।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुंद द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गाइड वर्ग से कामिनी निषाद हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़सिवनी प्रथम, ओजस्वी साहू सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद द्वितीय एवं नियति सतनामी शा.हा.से.वि. गढ़सिवनी तृतीय रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान, श्रीमती सुधा साहू एवं श्रीमती ऊषा शर्मा प्राचार्य डाइट ने भूमिका निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने स्वागत भाषण दिया जबकि नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक श्री नंदकिशोर सिन्हा ने आभार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा और कल्पनाशील सोच ही भविष्य के भारत को नई दिशा दे सकती है। अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू ने बच्चों को आने वाली पीढ़ी के सपनों के भारत को साकार करने वाला बताया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन कर रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम में रेखराज शर्मा डीएमसी समग्र शिक्षा महासमुंद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल बंजारा, धनवंतरी सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हीना ढालेन, तारिका कुंजाम, प्रमोद कनौजे, जिला सचिव डॉ. संध्या चंद्राकर, प्राचार्य सेजेस महासमुंद तुलेंद्र सागर, प्राचार्य हा.से. गढ़सिवनी जागेश्वर सिन्हा, बीआरसी महासमुंद अरूण प्रधान, हेमंत डडसेना, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चंद्राकर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शत्रुघ्न साहू, लता वैष्णव, भारती सोनी, नेहा दुबे, दिलीप तिवारी सहित विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन टेकराम सेन (डाइट) द्वारा किया गया। संकुल समन्वयक आशीष साहू, मनोज साहू, सुरेश पटेल, पवन साहू, ईश्वर कुमार एवं नीरज साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।



0 Comments