माय भारत महासमुंद द्वारा बलौदा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
महासमुंद/सरायपाली :- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) महासमुंद द्वारा ब्लॉक सरायपाली के ग्राम पंचायत बलौदा में वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया।
बलौदा में उपस्थित वृद्धजनों, जिनका मार्गदर्शन सदैव मिलता आ रहा है, उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे वृद्धजनों का हमारे बीच होना हमारे लिए एक उपलब्धि है।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बलौदा की सरपंच श्रीमती सरस्वती सेठ जी, उपसरपंच श्री सरोज सेठ जी एवं सचिव श्री सुनील साहू जी एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माय भारत के युवा स्वयंसेवक आशीष डड़सेना ने किया।

0 Comments