कुटेला में नशा मुक्ति ग्राम समिति की विशेष ग्राम सभा आयोजित
महासमुन्द/सरायपाली :- 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कुटेला के राजीव गांधी भवन में नशा मुक्ति ग्राम समिति कुटेला की विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सरायपाली के उपाध्यक्ष मुकेश (धर्मेंद्र) चौधरी की उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, नशा मुक्ति ग्राम समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजाराम” का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके विचारों तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विशेष ग्राम सभा में ग्राम को नशामुक्त एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए—
1. ग्राम में नशा मुक्ति रैली निकालकर मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
2. ग्राम में खुले में शौच को पूर्णतः प्रतिबंधित करने तथा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
3. सार्वजनिक स्थानों, गांव के तालाबों की मेड़, धरसा, गलियों, चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा।
ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नशामुक्ति केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्राम को नशामुक्त, स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए सभी ग्रामीणों की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर नेहरू लाल चौधरी (सचिव ग्राम समिति), धर्मेंद्र चौधरी (सलाहकार/संरक्षक), सत्यवान सिदार (संरक्षक), भोजराज पटेल (अध्यक्ष), संतराम सिदार (कोषाध्यक्ष) सहित समिति के सदस्य कैलाश पटेल, चक्रधर साहू, देवेंद्र पटेल, हेमानंद पटेल, मंजू साहू, ममता दास, अहिल्या, बनिता, नीली दास, गजमोती दास, रेवती दास, सुकांति यादव, फुलमोती दास, सेविका तांडी, प्रियंका तांडी, सव्या, सुशीला सिदार, रामबाई, निर्मला, मेमबाई, शकुंतला मांझी, शोभाकांति भोई, तपस्विनी बारीक, संतोषी, सुरनो साहू, मदन दीप, परविंद दास, मिनी बाई, कुंवर मोती सिदार, एस. खान, बिसिना,सफेद कुमार सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments