जगदीशपुर में "एक घंटा मैदान में" फुटबॉल मैच, सीनियर्स जीते

एक घंटा मैदान में": जगदीशपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीनियर्स ने जीता रोमांचक फुटबॉल मुकाबला



बसना/जगदीशपुर :- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल, जगदीशपुर में विशेष फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।




विद्यालय के सीनियर्स और जूनियर्स छात्रों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। भारत सरकार के *"एक घंटा मैदान में"* के नारे को सार्थक करते हुए सभी छात्रों ने एक घंटे तक मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


मैच शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन अंत में अनुभवी सीनियर टीम ने जूनियर टीम को हराकर शानदार जीत हासिल की। मैच के दौरान सभी शिक्षक स्टाफ और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables