ऑपरेशन निश्चय- वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा एवं स्विफ्ट कार से गांजा तस्करी करते 07 लोकल सिंडिकेट गिरफ्तार
इसी दौरान थाना सांकरा पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा कार एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में ओडिशा से सांकरा होते हुए रायपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर बल्दीडीह चौक एनएच 53 रोड सांकरा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी की जा रही थी। तभी सूचक के बताए अनुसार एक क्रेटा कार एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई, जिसे रोककर चालक एवं सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ पर वाहनों में गांजा होना बताया गया, जिसे वाहनों की तलाशी लेने पर बरामद किया गया।
मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 37.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 160/26 धारा 20(B) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी -
1. महेंद्र पटेल उर्फ रितेश पिता अशोक पटेल साकिन दयालपुर थाना सालिया हाल भगत देवरी थाना सांकरा जिला महासमुंद
2. टिके लाल मांझी उर्फ टिक्कू पिता लोचन मांझी उम्र 22 साल साकिन डोंगरी पाली थाना सांकरा जिला महासमुंद
3. सुमित शर्मा पिता घनश्याम शर्मा उम्र 25 साल साकिन लाखागढ़ थाना पिथौरा जिला महासमुंद
4. देवेंद्र पटेल उर्फ दीपेश पिता संतोष पटेल उम्र 22 साल साकिन राजपुर थाना बसना जिला महासमुंद
5. गितेश नायक पिता देवेंद्र नायक उम्र 20 साल साकिन धुपेनडीह थाना बसना जिला महासमुंद
6. नवसागर पटेल उर्फ नूतन पिता गोपाल पटेल उम्र 21 साल साकिन सागरपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद
7. मंसुर खान पिता वाकर खान उम्र 26 साल साकिन लखागढ़ थाना पिथौरा जिला महासमुंद
37.300 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 07 लाख 40 हजार रुपये) जप्त
- गांजा परिवहन में प्रयुक्त 02 कार सहित कुल 17 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जप्त
- सोनपुर (ओडिशा) से लाकर लोकल क्षेत्र में खपाने की थी योजना
- एएनटीएफ व थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
जप्त संपत्ति -
1. 37.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा - कीमती 7,40,000 रुपये
2. एक क्रेटा कार - कीमती 6,00,000 रुपये
3. एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार - कीमती 3,00,000 रुपये
4. 06 नग मोबाइल - कीमती 70,000 रुपये
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 17,10,000 रुपये।




0 Comments