कुटेला में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ मनाया गया
सरायपाली(रूपानंद साव) :- सरायपाली झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला महासमुंद के तत्वावधान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सरायपाली के ग्राम कुटेला में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना एवं उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के साथ संवाद भी किया गया।
कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री तोषनाथ यादव, सहसंयोजक श्री जन्मजय साव, सोशल मीडिया प्रभारी श्री मुरलीधर नायक, सरायपाली मंडी सदस्य श्री जपीलाल मांझी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल महामंत्री श्री भूपेश भोई, बूथ अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री श्री लिंगराज नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिवस को जनसेवा एवं जनसंपर्क के भाव के साथ मनाया।



0 Comments