खेत से चोरी हुए मोटर पंप का खुलासा, पिथौरा पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को दबोचा

खेत से चोरी हुए मोटर पंप का खुलासा, पिथौरा पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को दबोचा




महासमुंद/पिथौरा (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव):-  विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/09/2026 को प्रार्थी गुलशन निषाद पिता नोहर निषाद उम्र 27 साल साकिन खुटेरी थाना पिथौरा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/08/2026 के शाम 07:00 बजे से दिनांक 02/08/2026 के सुबह 07:00 बजे के मध्य उसके खेत में दो जगह लगे मोटर पम्प 2-2 HP (कीमती 20,000 रुपये) को कोई चोर चोरी कर ले गया है।



प्रार्थी द्वारा गांव के ही चेतन निषाद पिता मनोहर निषाद, युगल किशोर साहू पिता बाबुलाल साहू और बोधन ध्रुव पिता रतन ध्रुव पर संदेह व्यक्त किए जाने पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।



पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संदेही चेतन निषाद और बोधन ध्रुव को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ करने पर उक्त घटना को युगल किशोर साहू के साथ तीनों मिलकर अंजाम देना स्वीकार किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों चेतन निषाद और बोधन ध्रुव के निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे चोरी के दो नग मोटर पंप बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 06/09/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।



उक्त मामले में शामिल तीसरा आरोपी जो कि घटना दिनांक से फरार था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी, दिनांक 16/09/2026 को फरार आरोपी युगल किशोर साहू पिता बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।


- तीन स्थानीय चोरों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम, चोरी के दो मोटर पंप बरामद

- पिथौरा पुलिस की तफ्तीश का असर, फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी -

01- युगल किशोर साहू उर्फ लालू पिता बाबूलाल साहू उम्र 20 साल साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद।


पूर्व में गिरफ्तार आरोपी -

02- चेतन निषाद पिता मनोहर निषाद साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद।

03- बोधन ध्रुव पिता रतन ध्रुव साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables