महासमुंद में जले 6 लाख दीप, सेवा और सुशासन के संकल्प से जगमगाया जिला
महासमुंद (हमर CG न्यूज़):- सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत आज महासमुंद जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिलेभर में शाम 7 बजे एक साथ 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक साथ प्रज्ज्वलित किए लाखों दीया
अटल परिसर में मुख्य आयोजन, 8 हजार दीयों से जगमगाया परिसर
जिला स्तरीय मुख्य आयोजन महासमुंद के अटल परिसर में किया गया। यहां करीब 8 हजार दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। सर्वप्रथम शहीद वीर नारायण सिंह एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं। साथ ही *छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति श्री संदीप दीवान* सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा -
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। आज महासमुंद जिले में प्रज्ज्वलित हो रहे दीप सेवा, समर्पण, आशा और संकल्प के प्रतीक हैं।
छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा -
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिलेवासियों के सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का प्रतीक है।
जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू ने अभियान की 12 पहलों की जानकारी दी।
ब्लॉकवार दीप प्रज्ज्वलन -
विकासखंड महासमुंद में लगभग 1 लाख 5 हजार, बसना में 1 लाख 2 हजार, पिथौरा में 1 लाख 26 हजार, बागबाहरा में 1 लाख 11 हजार तथा सरायपाली में 1 लाख 7 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित हुए। नगरीय क्षेत्रों में महासमुंद में रेलवे स्टेशन, अस्पताल, अंबेडकर चौक एवं दीनदयाल उपाध्याय चौक खैरा में एक-एक हजार कुल 4000 दीप तथा बसना, पिथौरा, तुमगांव एवं सरायपाली में करीब 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।







0 Comments