ट्रक की ठोकर से नीचे गिरा युवक पहिए की चपेट में आया, दोनों पैर गंभीर रूप से घायल; चालक फरार

ट्रक की ठोकर से नीचे गिरा युवक पहिए की चपेट में आया, दोनों पैर गंभीर रूप से घायल; चालक फरार



महासमुंद (हमर CG न्यूज़):- महासमुंद के ग्राम रजकट्टी नदी से ट्रैक्टर में रेत लेकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक नीचे गिरकर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शेर वार्ड नंबर 10, महासमुंद निवासी *केशो निषाद* 16 सितंबर 2026 की दोपहर गांव के ही *संतोष कुमार साहू* के ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GQ 0161 से रेत लेने ग्राम रजकट्टी नदी गए थे। रेत लादकर वापस लौटते समय रास्ते में गांव के *हेमलाल यादव* और *जगेश्वर दीवान* भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए।


दोपहर करीब 01:55 बजे जैसे ही ट्रैक्टर ग्राम कनेकेरा स्थित होटल पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे फिंगेश्वर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक *CG 06 HV 5460* के चालक ने वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे हेमलाल यादव और जगेश्वर दीवान नीचे गिर पड़े, इस दौरान जगेश्वर दीवान ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। हेमलाल को कोई चोट नहीं आई, वहीं घायल जगेश्वर को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सोहम अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक CG 06 HV 5460 के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables