ग्राम बिलखंड की महिला समूह ने जलाया सेवा संकल्प दीप, सामूहिक एकजुटता का दिया संदेश
बसना(कुंजराम यादव) :- बसना ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बिलखंड में महिला समूह की सदस्यों ने एकजुट होकर सेवा संकल्प दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महिला समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। दीप प्रज्वलन के दौरान महिलाओं ने कहा कि समाज और गांव के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाएं यदि संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तो परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में बदलाव की नई दिशा तैयार की जा सकती है।
महिला समूह द्वारा आयोजित सेवा संकल्प दीप कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता, स्वावलंबन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। समूह की महिलाओं ने कहा कि वे भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाती रहेंगी तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे आने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, शिक्षा, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और ग्राम विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। दीप की रोशनी के साथ महिलाओं ने गांव में सेवा, सहयोग और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारा एवं सामाजिक एकता बनाए रखने तथा ग्राम विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। सेवा संकल्प दीप के माध्यम से ग्राम बिलखंड की महिला समूह ने समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना का संदेश दिया।



0 Comments