ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, ओडिशा का बड़ा ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, ओडिशा का बड़ा ड्रग सप्लायर गिरफ्तार


महासमुंद/सरायपाली :- एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के बड़े मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थाना सिंघोड़ा के अपराध क्रमांक 37/2026 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के देवगढ़ जिले के गुलाबबंद निवासी किशोर कुमार नायक (36) को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मामला 3 अप्रैल 2026 का है। मुखबिर की सूचना पर NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी वाहनों - काली फॉर्च्यूनर क्र. MH12 WC 0090 और काली स्कॉर्पियो क्र. MH12 YH 0925 को रोका था।

तलाशी में दोनों वाहनों से कुल *281.900 किलो गांजा* बरामद हुआ था, जिसकी कीमत *1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये* है। आरोपी गांजा ओडिशा के फुलवानी क्षेत्र से लोड कर पुणे महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

मौके पर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज जाधव, अक्षय निगम, अभिषेक जगले और महेश काटकर शामिल हैं, सभी महाराष्ट्र के सतारा/शोलापुर जिले के निवासी हैं।

इस दौरान गांजा के साथ दोनों वाहन और 4 मोबाइल सहित कुल *2 करोड़ 6 लाख 45 हजार* की संपत्ति जब्त की गई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंक खंगाला तो मुख्य सोर्स ओडिशा के किशोर कुमार नायक का नाम सामने आया। 10 सितंबर को पुलिस ने उसे गुलाबबंद, थाना बादपुर जिला देवगढ़ से विधिवत अरेस्ट कर महासमुंद लाया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables