महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद/पिथौरा :- जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार्रवाई 9 सितंबर को की गई।

*पहला मामला - थाना पिथौरा*
मुखबिर की सूचना पर पिथौरा पुलिस ने HP पेट्रोल पंप के पास ग्राम लाखागढ़ में घेराबंदी की। वहां TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 06 HA 9951 पर अवैध शराब ले जा रहे नरेश यादव पिता रामलाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी लाखागढ़ को पकड़ा। उसके पास से 45 पाव देशी प्लेन शराब कुल 8.100 लीटर कीमती 3600 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने शराब और स्कूटी सहित कुल 33,600 रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 232/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा।

*दूसरा मामला - थाना महासमुंद*
दूसरे मामले में महासमुंद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर टाउन हॉल की ओर आ रहा है। घेराबंदी कर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 JF 9265 पर आ रहे वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी पिता स्व. जहुर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा को पकड़ा। उसके पास से 36 पाव कुल 6.480 लीटर शराब कीमती 2880 रुपये और बाइक सहित कुल 12,880 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 524/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों मामलों में कुल 14.580 लीटर शराब जब्त की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables