अंगदान जागरूकता अभियान की अगली कड़ी: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने संत अन्ना स्कूल में जगाई महादान की अलख
पिथौरा/सांकरा :- मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए क्षेत्र के सभी स्कूलों में 'अंगदान जागरूकता अभियान' चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज संत अन्ना स्कूल सांकरा में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने के लिए स्कूल में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए अंगदान का संदेश दिया।
*छात्रा करिश्मा के सवाल पर बोले अध्यक्ष शुभम सिंघल*
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं (साइंस) की छात्रा कुमारी करिश्मा धृतलहरे ने पूछा कि यह अंगदान जागरूकता कार्यक्रम क्यों कराई जा रही है? इस पर मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने जवाब देते हुए कहा, बच्चे बनेंगे अंगदान जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर "बच्चे विभिन्न क्षेत्रों और गांवों से आते हैं। हम हर जगह खुद नहीं पहुंच सकते, इसलिए स्कूल ही हमारी आवाज को सब तक पहुंचाने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। यहाँ दी गई जानकारी बच्चे अपने घर, पड़ोस और रिश्तेदारों तक पहुंचाएंगे। *"आज रोपा गया यह जागरूकता का छोटा सा पौधा भविष्य में एक बड़े वृक्ष का रूप लेगा और पूरे समाज को जागरूक करेगा।"*
मंच के सदस्य *पंकज गोयल* ने भी विद्यार्थियों को अंगदान की प्रक्रिया और इससे मिलने वाले जीवनदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर संत अन्ना स्कूल की *प्रिंसिपल सिस्टर रोज़िली जॉर्ज, हेड शिक्षक श्री धनीराम खम्हारी सर, शिक्षक श्री एस.पी. साहू सर, श्री लोकेश दास सर* सहित अन्य शिक्षक गण और मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने मंच के इस कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

0 Comments