नाला नहाने गए मासूम पर भालू ने किया हमला, गांव में दहशत

नाला नहाने गए मासूम पर भालू ने किया हमला, गांव में दहशत 




महासमुन्द/पिथौरा :-  विकासखंड के ग्राम रेमड़ा में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाले के पास नहाने गए एक मासूम पर जंगली भालू ने हमला कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। ग्राम रेमड़ा का 7-8 वर्षीय बालक गांव के समीप स्थित नाले में नहाने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया।


बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेत में मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाया, जिससे भालू बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में बालक घायल हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।


घटना के बाद से गांव में भालू की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables