मेरे सपनों का भारत' चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहे मुख्य अतिथि
महासमुंद :- 'सेवा संकल्प अभियान: सेवा और सपना के 25 वर्ष' के अंतर्गत स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महासमुंद के सभागार में विकासखंड स्तरीय "मेरे सपनों का भारत" राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों की कल्पना और विचारों में ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक तस्वीर दिखाई देती है। कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थी देश के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, सेवा संकल्प अभियान संयोजक श्री राहुल चन्द्राकर, श्री संदीप दीवान, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, सहायक संचालक श्री नंदकिशोर सिन्हा, एपीसी श्री धन्वन्तरि सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विकासखंड के सभी 38 संकुलों से चयनित 200 से अधिक चित्रों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नन्हें वक्ताओं ने "मेरे सपनों का भारत" विषय पर अपने प्रगतिशील विचार रखे। विकासखंड स्तर पर विजेता रहे प्रतिभागी अब जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महासमुंद का प्रतिनिधित्व करेंगे।



0 Comments