बचाएं किसी की जान, करें रक्तदान: सांकरा में 3 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर

बचाएं किसी की जान, करें रक्तदान: सांकरा में 3 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर



पिथौरा/सांकरा :- न जाति पूछे, न धर्म पूछे, रक्तदान बस जीवन की आस पूछे... इसी मानवता के संदेश के साथ आशीर्वाद सेवा समिति सांकरा जोंक द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।



समिति द्वारा आयोजित यह शिविर दिनांक 03.10.2026, दिन शनिवार, सुबह 09:00 बजे से स्थान मंडी प्रांगण, सांकरा (जोंक) में होगा। इस पुण्य कार्य में थाना सांकरा का भी विशेष सहयोग रहेगा।


आशीर्वाद सेवा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों की मुस्कान ला सकती है। रक्तदान सिर्फ दान नहीं, एक जीवनदान है। आपका दिया हुआ रक्त किसी अनजान के घर में फिर से खुशियों की सुबह ला सकता है।


वहीं समिति के उपाध्यक्ष राजेश साव ने कहा कि एक बूंद रक्त किसी की पूरी जिंदगी बन सकती है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है और शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं।


हर रक्तदाता को मिलेगा सम्मान

मानवता के इस कार्य में युवाओं को जोड़ने के लिए समिति ने अनूठी पहल की है। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान स्वरूप *स्मार्ट वॉच और हेलमेट* उपहार दिया जाएगा।


आशीर्वाद सेवा समिति ने क्षेत्र के विधायक, सांसद, जनपद अध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवा साथियों, व्यापारियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महादान में सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables