प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस चाहिए सही मंच: पिथौरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता संपन्न

प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस चाहिए सही मंच: पिथौरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता संपन्न



पिथौरा :- विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन पिथौरा में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े 42 संकुलों के कुल 168 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष श्री देवेश निषाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी ने की। सांसद प्रतिनिधि श्री मनमीत छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री बी.एल. देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी डड़सेना, बीआरसी श्री नरेश पटेल, सहायक नोडल अधिकारी श्री आर.के. नायक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



मुख्य अतिथि श्री देवेश निषाद ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। श्री मनमीत छाबड़ा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को विचार रखने का अवसर दे रहा है।


परिणाम इस प्रकार रहे:

भाषण प्राथमिक वर्ग में वेदांत विशाल ने प्रथम, गजानंद साहू ने द्वितीय एवं किरण नायक ने तृतीय स्थान पाया। पूर्व माध्यमिक वर्ग में पलक अग्रवाल प्रथम, खिरोदिनी पटेल द्वितीय एवं चेतन्या ठाकुर तृतीय रहीं। ड्राइंग प्राथमिक वर्ग में स्नेहा बारीक प्रथम, श्रिया रानी देवता द्वितीय एवं गगन नायक तृतीय रहे। पूर्व माध्यमिक वर्ग में संजना पटेल प्रथम, देविका निषाद द्वितीय एवं किशन पटेल तृतीय स्थान पर रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables