अवैध शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 137 लीटर महुआ शराब जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 137 लीटर महुआ शराब जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार



महासमुंद :- जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम दलदली, जमदरहा (चौकी भंवरपुर) व ग्राम आवलाचक्का (थाना सरायपाली) में छापामार कार्यवाही की गई।



तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 137.200 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमती 29,200 रूपये) जप्त की गई है। साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी (कीमती 50 हजार रूपये) सहित कुल 79,200 रूपये की संपत्ति जप्त की गई है।


प्रकरण-01, चौकी भंवरपुर -

दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम दलदली के सामने जंगल रनकोट जाने वाली पगडंडी पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की। मौके पर तीन आरोपी अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु ले जाते पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपी -

1. विजय कुमार पिता सरोज रति सोनी उम्र 30 साल

2. त्यागी सोनी पिता जगसाय सोनी उम्र 29 साल

3. महेश राम यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 50 साल, सभी निवासी ग्राम गढ़गांव चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद।

जप्त संपत्ति - 100 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 20,000 रूपये।

थाना बसना में अपराध क्र. 555/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।





प्रकरण-02, चौकी भंवरपुर -

दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जमदरहा हाई स्कूल के पास जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एचडी 7658 में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी - सूर्यकांत चौहान पिता तेज कुमार चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भैरोपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद।

जप्त संपत्ति - 40 पौवा देसी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर कीमती 3200 रूपये एवं एक जुपिटर स्कूटी कीमती 50,000 रूपये।

थाना बसना में अपराध क्र. 554/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।



प्रकरण-03, थाना सरायपाली -

दिनांक 05.10.2026 को रात्रि करीब 20:00 बजे ग्राम आवलाचक्का मेन रोड में आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब मिली।

गिरफ्तार आरोपी - अमित कुमार बसंत पिता केदारनाथ उम्र 32 वर्ष साकिन आंवलाचक्का थाना सरायपाली।

जप्त संपत्ति - 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये।

थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 348/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables