ऑपरेशन निश्चय: बस का इंतजार कर रहे तस्कर के बैग से 5 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय: बस का इंतजार कर रहे तस्कर के बैग से 5 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार







महासमुंद :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद के निर्देश पर चल रहे एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के तहत थाना कोमाखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की बैग की तलाशी में 5 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कोमाखान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोम कालखोर पिता महेष कालखोर उम्र 29 साल निवासी भरतवाड़ा रोड मंगलमूर्ति सोसायटी न्यू ओमनगर पारडी थाना भांडेवाड़ी जिला नागपुर महाराष्ट्र बताया।


बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुल 5.258 किलोग्राम गांजा (कीमती 2,62,900 रूपये) मिला। आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा को मुनीगुड़ा (उड़ीसा) से नागपुर (महाराष्ट्र) लेकर जा रहा था और वहां खपाने की योजना थी।


आरोपी के विरुद्ध थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।


जप्त संपत्ति - 5.258 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,62,900 रूपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables