सिरपुर में जानलेवा चाकूबाजी, 3 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, गले पर किए 3 वार

सिरपुर में जानलेवा चाकूबाजी, 3 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, गले पर किए 3 वार



महासमुंद :- थाना तुमगांव अंतर्गत चौकी सिरपुर में हुए जानलेवा चाकूबाजी कांड में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक के गले पर चाकू से 3 से 4 वार कर जानलेवा हमला किया था।



मामला दिनांक 06.10.2026 की रात्रि का है। प्रार्थी परमानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राकेश साहू खाना खाकर घर लौट रहा था, तभी अंबेडकर चौक के पास हरि ध्रुव ने उससे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने से मना करने पर हरि ध्रुव गाली-गलौज करने लगा। राकेश ने परमानंद और टिकेश्वर साहू को बुलाया, जिन्होंने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।


कुछ देर बाद राजेश ठाकुर ने परमानंद को फोन कर कहा कि हरि ध्रुव से माफी मांग लो और लक्ष्मण मंदिर के पास बुलाया। प्रार्थी अपने भाई राकेश साहू व टिकेश्वर साहू के साथ वहां पहुंचा तो राजेश ठाकुर के साथ सुरेश मिरी व हरि ध्रुव मौजूद थे। पहुंचते ही तीनों गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। हरि ध्रुव ने पास रखे धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से प्रार्थी के गले पर 3-4 बार वार कर दिया, जिससे ठुड्डी और गले से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। प्रार्थी के भागने पर आरोपियों ने उसका पीछा भी किया। बाद में राकेश साहू व टिकेश्वर साहू उसे बचाकर चौकी सिरपुर लेकर आए।


इस पर थाना तुमगांव में अपराध क्रमांक 228/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए।


पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। मेमोरेंडम कथन के आधार पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू को नरेंद्र फर्नीचर दुकान के सामने घास में छिपाकर रखा गया था, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 07.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


गिरफ्तार आरोपी -

1. हरीराम ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 26 साल

2. राजेश ठाकुर पिता स्व. अवधेश सिंह ठाकुर उम्र 35 साल

3. सुरेश मिरी पिता कांताप्रसाद मिरी उम्र 26 साल, सभी साकिन ग्राम सिरपुर, चौकी सिरपुर, थाना तुमगांव जिला महासमुंद।


बरामद सामग्री - 01 नग धारदार चाकू।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables