आशीर्वाद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से की सौजन्य भेंट, विधायक डॉ. संपत ने दिया जनसेवा में साथ निभाने का आश्वासन
बसना/सांकरा :- नगर सांकरा में आशीर्वाद सेवा समिति एवं थाना सांकरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के ऐतिहासिक सफलता के बाद, जिसमें कुल 170 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ और 5 महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, उसके पश्चात आज आशीर्वाद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से उनके निज निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की।
इस सौजन्य भेंट के दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ. सुशील प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश साव, कोषाध्यक्ष विनोद सावड़िया, संयोजक पंचराम साहू, सलाहकार कुलेश पंडा, मीडिया प्रभारी डिगेश साहू, सहसचिव नीलेश साहू, सुरेश नायक जी प्रवक्ता देवेंद्र यादव सहित समिति के अन्य सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह विशाल आयोजन सफल हो पाया।
विधायक निवास पर विशेष भेंट, गौसेवा का दिखा अनोखा संगम
पदाधिकारियों ने सबसे पहले बसना विधानसभा के लोकप्रिय, जनसेवक एवं युवा हृदय सम्राट विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी से उनके बसना स्थित निवास पर भेंट की। शिविर की सफलता पर चर्चा करते हुए विधायक जी ने समिति के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह केवल रक्तदान शिविर नहीं था, बल्कि मानवता की सेवा का महायज्ञ था। जनसेवा के ऐसे पुनीत कार्य के लिए मैं सदैव तन, मन और धन से आपकी समिति के साथ खड़ा रहूंगा। जब भी मेरी आवश्यकता हो, आप निसंकोच याद करें।
इस दौरान विधायक जी ने पदाधिकारियों को अपने निजी गौशाला में बंधी गौमाताओं से भी मिलाया, जहां एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला।
आज भी गौसेवक हमारे हिंदुत्व को जगाए रखे हैं -
सनातन धर्म में गौमाता को पूज्यनीय माना गया है। विधायक जी ने अपनी गौमाताओं एवं उनके बछड़ों के नाम अत्यंत प्रेम और श्रद्धा के साथ *लक्ष्मी, राधा, गंगा, गणेश, सरस्वती* आदि रखे हैं। जैसे ही विधायक जी प्रेम से उनका नाम पुकारते हैं, गौमाताएं दौड़कर उनके पास आ जाती हैं। विधायक जी और गौमाता के बीच का यह निस्वार्थ प्रेम और वात्सल्य देखकर सभी पदाधिकारी भावविभोर हो गए। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि आज भी ऐसे गौसेवक हैं जो हमारे हिंदुत्व और सनातन संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं।
जनपद अध्यक्ष ने दिया भव्य आयोजन का आश्वासन -
इसके पश्चात समिति के सभी सदस्य जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जी के निवास पर पहुंचे। वहां सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर रक्तदान शिविर की सफलता का जश्न मनाया। जनपद अध्यक्ष ने आशीर्वाद सेवा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि "इतने कम समय में आप लोगों ने अचानक इतना बड़ा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया, यह काबिले तारीफ है। छोटे-मोटे कार्यक्रम में छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं, आप सभी अपने ही हैं। आगामी कार्यक्रम को हम सभी मिलकर और भी अधिक भव्य और विशाल रूप से आयोजित करेंगे।"
इसी क्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री कैलाशचंद अग्रवाल जी ने भी समिति की इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं ने जनहित के कार्य में कदम रखा है, यह अत्यंत सराहनीय है। कभी भी आपको हमारी आवश्यकता हो, हमें याद करें, हम आपके हर कार्य में आपके साथ खड़े रहेंगे।
वर्तमान में पूरे क्षेत्र में सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह छाबड़ा, जनपद सदस्य श्री अजय अग्रवाल, श्री कवलजीत सिंह छाबड़ा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के बीच आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर की सफलता और उनकी जनसेवा की भावना चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।



0 Comments