जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी तोरेंसिंहा की छात्रा रोशनी प्रधान ने हासिल किया तृतीय स्थान

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी तोरेंसिंहा की छात्रा रोशनी प्रधान ने हासिल किया तृतीय स्थान



​सरायपाली - 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेंसिंहा की छात्रा कु. रोशनी प्रधान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं पूरे विकासखंड में हर्ष का माहौल है।  

​कु. रोशनी प्रधान की इस सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी. सी. पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक, संकुल प्रभारी प्राचार्य अरुण सतपथी, संकुल समन्वयक  संजीत पात्रो, संस्था के प्रभारी प्राचार्य जगदीश प्रसाद  पटेल, मार्गदर्शक शिक्षक (व्याख्याता) विकास कुमार निषाद सहित हायर सेकेंडरी स्कूल तोरेसिंहा के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables