अर्जुनलाल डडसेना ( ड्राइवर मजदूर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी)ने कराया ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज
बसना:- बसना विकासखंड, संकुल जमदरहा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में इस शिक्षा सत्र 2026_27 में शासन के निर्देशानुसार सतत नेवता भोज का आयोजन कराते हुए आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को चौथी बार नेवता भोज का पूर्ण रूप से आयोजन हुआ । नेवता भोज के दानदाता व मुख्य अतिथि श्री अर्जुनलाल डडसेना (ग्राम डूमरपाली, ड्राइवर मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी), श्री चंपी छुरा (प्रदेश अध्यक्ष ड्राइवर मजदूर संघ छत्तीसगढ़), श्री भोलाराम जगत (कोषाध्यक्ष ड्राइवर मजदूर संघ छत्तीसगढ़), श्री श्याम नायक, श्री पूर्णचंद पांडे, श्री डिजेंद्र कुर्रे (संकुल समन्वयक जमदरहा) अध्यक्षता : श्रीमती नोनीबाई चौहान ( सरपंच ग्राम पंचायत बी बनडबरी), का गफ्फार खान (प्रधान पाठक ललितपुर), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामवती बरिहा, और शाला प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सरस्वती माता, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात नेवता भोज में खाना,सब्जी ,दाल,केला, जलेबी , मिक्चर, बिस्किट, चाकलेट,हलुआ* परोसा गया। सभी बच्चों ने नेवता भोज का आनंद बड़े ही चाव के साथ लिया। इसके बाद आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुनलाल डडसेना द्वारा सभी बच्चो को कॉपी ,कलम, और शिक्षको और गणमान्य नागरिकों को गमछा प्रदान किए। इसके बाद शाला प्रबंधन समिति ललितपुर द्वारा दानदाता व मुख्य अतिथि अर्जुनलाल डडसेना(ड्राइवर मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी)',श्री चंपी छुरा प्रदेश अध्यक्ष ड्राइवर मजदूर संघ छत्तीसगढ़), भोलाराम जगत ( कोषाध्यक्ष ड्राइवर मजदूर संघ छत्तीसगढ़) श्याम नायक , पूर्णचंद पांडे को सरपंच महोदया नोनी बाई चौहान शाला प्रबंधन ललितपुर अध्यक्ष नेहरूलाल साहू, शाला प्रबंधन समिति सदस्य कायतराम चौहान,के हाथो अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट किया गया तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान ने अपने संबोधन में कहा कि आज विद्यालय में सतत चौथी बार नेवता भोज का आयोजन से बहुत खुशी हुई आज के आयोजन के दानदाता जो पिछले वर्ष भी ललितपुर में नेवता भोज दिए थे और आज भी दिए मै उनके इस पुनित कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं उनका यह कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
तत्पश्चात नोनीबाई चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत बी बनडबरी) ने अपने संबोधन मे ललितपुर विद्यालय मुझे बहुत प्यारा लगता है । यहां आए दिन कुछ न कुछ गतिविधियां होती रहती है जिससे बच्चों का उत्साह बना रहता है।
तत्पश्चात आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डिजेंद्र कुर्रे ने कहा ललितपुर का यह आयोजन बहुत ही बहुत ही भव्य, सुंदर और अद्भुत है। हमारे संकुल ही नही पूरे विकास खण्ड में एक अच्छा संदेश दे रहा है। प्रधान पाठक के लगन और रणनीति का परिणाम है।
कार्यक्रम के दानदाता श्री अर्जुनलाल डडसेना जी ने कहा कि आज मुझे ललितपुर विद्यालय के बच्चो को नेवता भोज देकर बहुत खुशी हो रही है । यह भी एक प्रकार का पुण्य का कार्य है। सफल आयोजन का नेतृत्व करने वाले प्रधान पाठक और शाला प्रबंधन समिति की प्रशंसा करता हूं और सभी बच्चो की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हु। आज के कार्यक्रम के मख्य अतिथि चंपी छुरा ने कहा कि आज के नेवता भोज कार्यक्रम बहुत ही शानदार है मातृशक्ति की उपस्थिति बहुत है।ये आप सभी के एकता का परिणाम है
आज के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू ,उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहु,सरपंच महोदया श्रीमती नोनीबाई चौहान (बी बनडबरी), मीना बाई चौहान(पंच), मेम बाई (पंच ) रामेश्वरी, अनिता, रंभा,पुराण बाई, कांति बाई ,सहर बाई, के, सत्यभामा , विनोदा,सावित्री,बुधियारिन, संतोषी , वेसणवी, रामवती , हीरा , रेशमा रिंकी,महेत्तरीन रामवती,गायत्री, अंजली,भगवती, श्रीलाल, रविशंकर साहू (ग्रामप्रमुख )खीरसाय, सुरुलाल,रतनलाल, विद्याधर,उपस्थित थे।
आज के नेवता भोज कार्यक्रम से बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, बसना संकुल समन्वयक अध्यक्ष त्रिकान्त बाघ, नोडल प्राचार्य जमदरहा उत्तर कुमार चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अंत में प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी गणमान्य नागरिको का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।


0 Comments