अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की लगातार छापेमारी, 91 लीटर शराब जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की लगातार छापेमारी, 91 लीटर शराब जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार



महासमुंद :- शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने वार्ड नं 12 बसना, ग्राम हरनादादर (थाना बागबाहरा) व ग्राम लाखागढ़ (थाना पिथौरा) में रेड कार्यवाही की है।



तीन अलग-अलग मामलों में कुल 91 लीटर (75+10+6 लीटर) अवैध महुआ शराब कीमती 18,200 रूपये जप्त की गई। शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व प्लास्टिक ड्रम सहित कुल 19,700 रूपये की संपत्ति आरोपियों से जप्त की गई है।



प्रकरण-01, थाना बसना -

दिनांक 07.10.2026 को मुखबिर सूचना पर वार्ड नं 12 बसना में खंडहर मकान में अवैध महुआ शराब निर्माण करते आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी - संजय चतुर्वेदी पिता आशाराम चतुर्वेदी उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं 12 बसना थाना बसना जिला महासमुंद।

जप्त संपत्ति - 75 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 15,000 रूपये, शराब बनाने में प्रयुक्त 02 नग एल्युमिनियम गंजी कीमती 1,000 रूपये, एक नीले रंग का खाली प्लास्टिक ड्रम कीमती 500 रूपये। कुल कीमत 16,500 रूपये।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


प्रकरण-02, थाना बागबाहरा -

दिनांक 07.10.2026 को ग्राम हरनादादर में घर-बाड़ी में अवैध शराब बिक्री हेतु रखे होने की सूचना पर रेड की गई।

गिरफ्तार आरोपी - शेरसिंह पिता बिंदुलाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद।

जप्त संपत्ति - 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2,000 रूपये।

थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 205/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।


प्रकरण-03, थाना पिथौरा -

दिनांक 07.10.2026 को लाखागढ़ बस्ती दुर्गा मंदिर के पास घर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी - रवि शंकर प्रजापति पिता रामप्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी डबरा पर पिथौरा थाना पिथौरा।

जप्त संपत्ति - 06 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1,200 रूपये।

थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 258/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables