ऑपरेशन निश्चय: 50 किलो गांजा तस्करी मामले के मुख्य सप्लायर को महासमुंद पुलिस ने उड़ीसा से दबोचा
मामला थाना बसना के अपराध क्रमांक 424/2026 का है। 08 अगस्त 2026 को पलसापाली नाका पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार (OD 03 P 7254) से 50 किलो गांजा बरामद कर आरोपी आशीष सिंह निवासी सीधी (म.प्र.) को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आशीष ने बताया था कि उसने गांजा उड़ीसा के सप्लायर बिस्वामित्र साहू से लिया था। तकनीकी और डाटा एनालिसिस के आधार पर पुलिस ने 01 अक्टूबर को बलांगीर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
आरोपी बिस्वामित्र साहू (46) निवासी कमघाट, थाना कन्टामाल, जिला बौद्ध (उड़ीसा) ने स्वीकार किया कि उसने क्रेटा कार (CG 04 AQ 6466) में गांजा लोड कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भेजा था।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी मनोज साहू अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


0 Comments