ग्राम दलदली में झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की बैठक संपन्न

ग्राम दलदली में झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की बैठक संपन्न



बसना(कुंजराम यादव) :- झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम दलदली में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में समाज को नई दिशा देने तथा समाज के लोगों को एकजुट कर आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।



बैठक में फुलझर राज अध्यक्ष जगतराम यादव एवं बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उपस्थित समाजजनों ने समाज की प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


बैठक का मुख्य उद्देश्य झेरिया यादव समाज को संगठित, सशक्त और विकासशील बनाना रहा। समाज के विकास के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता, आपसी समन्वय और एकजुटता को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और आने वाली पीढ़ी को समाज की संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने जैसे विषयों पर पहल करने की आवश्यकता जताई गई।


बैठक में कहा गया कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी समाजजन आपसी मतभेदों को दूर रखकर एकता और सहयोग की भावना से आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables