48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार - खून लगे कपड़े और बाइक बरामद
महासमुंद / बसना (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव) :- ग्राम बड़े साजापाली में हुई संदिग्ध मौत की गुत्थी को चौकी भंवरपुर (थाना बसना) पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच और निशानदेही से अहम सबूत जुटाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 10.09.2026 को भानूप्रताप लहरे और मनोहर कोसरिया द्वारा एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान *परदेशी यादव* के रूप में हुई। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें डॉक्टर ने हत्या की आशंका जताई।
कैसे खुला राज?
जांच में पता चला कि घटना से पहले तीनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक परदेशी यादव ने आरोपी मनोहर कोसरिया की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। इससे आक्रोशित होकर मनोहर ने लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह अचेत होकर गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
दोनों आरोपी मृतक को बाइक पर अस्पताल ले गए ताकि मामला दब जाए।
पुलिस की कार्रवाई :
पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि खून लगे कपड़े उन्होंने शासकीय अस्पताल भंवरपुर के सामने गड्ढे में छिपा दिए थे। पुलिस ने गवाहों के सामने *खून लगे कपड़े और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद* की है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 492/2026 धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. भानूप्रताप लहरे (37) निवासी कुदरीपारा बांकी मोंगरा, जिला कोरबा
2. मनोहर कोसरिया (37) निवासी बड़े साजापाली, चौकी भंवरपुर, जिला महासमुंद



0 Comments