कुटेला ओवरब्रिज के पास बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, घायल युवक से मारपीट का आरोप
सरायपाली(हमर CG न्यूज़ - जीत यादव):- कुटेला ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद बोलेरो सवार दो युवकों ने घायल के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह दुकान से काम खत्म कर अपनी बाइक क्रमांक CG06 GB3014 से झिलमिला स्थित घर लौट रहा था। रात करीब 12:10 बजे कुटेला ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो क्रमांक CG06 HC3100 ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से वह गिर गया, बाएं पैर में चोट आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद मारपीट का आरोप:-
पीड़ित का आरोप है कि हादसे के बाद कार से नीरज पाणिग्राही और रौनित पाणिग्राही उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आईं।
सूचना मिलने पर वासिफ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और कार्रवाई की मांग की है।


0 Comments