सेजेस सांकरा की छात्रा रक्षान्दा शेख का राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन
बसना/सांकरा (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव):-सेजेस सांकरा कक्षा दसवीं की छात्रा एवं सांकरा मंडल मीडिया प्रभारी हुसैन शेख की लाडली पुत्री *रक्षान्दा शेख* का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
रक्षान्दा शेख रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रायपुर जोन की टीम *जे.एन. पांडे स्कूल रायपुर* से 16 सितंबर दोपहर 2 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता 17 से 20 सितंबर तक आयोजित होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रा सांकरा से सुबह 9 बजे सरायपाली के कुछ खिलाड़ियों एवं एक शिक्षक के साथ रायपुर के लिए रवाना होगी और दोपहर 1 बजे तक सभी खिलाड़ी जे.एन. पांडे स्कूल में दल प्रबंधक को रिपोर्टिंग करेंगे।


0 Comments