अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन



सरायपाली - अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन विकासखंड सरायपाली के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में किया गया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में नैतिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास करते हुए भारतीय संस्कृति और देव संस्कृति के पुनरुत्थान की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।



युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता को देखते हुए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विगत 34 वर्षों से पूरे भारत में निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में विकासखंड सरायपाली में आयोजित परीक्षा में कुल 85 विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के 2826 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



इस परीक्षा में तीन महाविद्यालयों ने भी सहभागिता की, जिनमें शासकीय वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय सरायपाली, प्रतिभा बी.एड. कॉलेज बालसी सरायपाली एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा शामिल हैं।



परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों, महापुरुषों के जीवन आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, आदरणीय गुरुजनों, समाजसेवी युवाओं एवं सम्माननीय गायत्री परिजनों की सराहनीय भूमिका रही। परीक्षा संचालन समिति ने परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति सादर साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी सभी का सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा।

परीक्षा आयोजन का उद्देश्य केवल परीक्षा तक सीमित न होकर विद्यार्थियों में संस्कार, संस्कृति, नैतिकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है, ताकि भावी पीढ़ी भारतीय संस्कृति के गौरव को समझते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सके।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables