महासमुंद में 200 फुटपाथ विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण

महासमुंद में 200 फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं को निःशुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, हाइजीन किट वितरित


*महासमुंद* खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद द्वारा 30 अगस्त को लगभग 200 फुटपाथ खाद्य विक्रेताओं के लिए विशेष निःशुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय "सर्व सेफ फूड : सुरक्षित भोजन परोसना एवं बेचना" रहा।





कार्यक्रम का उद्देश्य विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की सुरक्षित एवं स्वच्छ तैयारी, रख-रखाव, भंडारण तथा ग्राहकों को सुरक्षित भोजन परोसने की व्यवहारिक जानकारी देना था। साथ ही खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया।




इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई ने कहा कि फुटपाथ विक्रेता बड़ी संख्या में लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराते हैं, इसलिए उनके द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ उपकरणों का उपयोग, सुरक्षित पेयजल और खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण अत्यंत आवश्यक है।


FoSTaC ट्रेनर श्री विशाल आनंद द्वारा उदाहरणों एवं डेमो के माध्यम से व्यक्तिगत स्वच्छता, ठेले एवं परिसर की स्वच्छता, कच्चे एवं पके भोजन को अलग रखना, सुरक्षित पेयजल का उपयोग, कीट एवं धूल से बचाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं FSSAI नियमों की जानकारी दी गई।


*हाइजीन किट एवं प्रमाण-पत्र वितरण:*

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निःशुल्क हाइजीन किट प्रदान की गई, जिसमें एप्रन, कैप, ग्लव्स, साबुन, तौलिया, डस्टर एवं हेडगियर शामिल थे। साथ ही FoSTaC प्रमाण-पत्र, गोल्डन रूल्स बुकलेट तथा NASVI एवं नेस्ले की ओर से संयुक्त प्रमाण-पत्र भी दिए गए।


कार्यक्रम में NASVI की ओर से श्री पंकज साहू उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण NASVI द्वारा नेस्ले के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक महिला एवं पुरुष विक्रेताओं ने भाग लिया। अंत में सभी को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables