शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप एवं सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्र आयुष यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों ने भी आयुष को शुभकामनाएं दीं तथा तिलक एवं चरण स्पर्श कर शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयुष यादव ने अपनी खुशी सभी सहपाठियों के साथ साझा करते हुए बच्चों को चॉकलेट,मिक्चर, बिस्किट का वितरण किया।
इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयुष यादव को पुष्प गुच्छ,कलर पेंसिल किट भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर जन्मदिवस को यादगार बनाया और आयुष के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 Comments