कोसरंगी में सेवा सेतु शिविर, 28 पंचायतों के ग्रामीण जुटे; 3 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

कोसरंगी में सेवा सेतु शिविर, 28 पंचायतों के ग्रामीण जुटे; 3 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प



महासमुंद :-  संकल्प अभियान के तहत आज महासमुंद ब्लॉक के ग्राम कोसरंगी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण शामिल हुए।



दान उत्सव (2 से 8 अक्टूबर) के तहत आर्ष गुरुकुल आश्रम परिसर में 3 लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए देहदान का संकल्प लिया। संकल्प लेने वालों में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुश्री शीला प्रधान, आदिवासी विभाग के अधीक्षक नीलेश खांडे और उनकी पत्नी चित्ररेखा तारक शामिल हैं। प्रशासन ने शॉल, श्रीफल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दान और सेवा की परंपरा सदियों पुरानी है। देहदान से व्यक्ति जीवन के बाद भी समाज के लिए उपयोगी रहता है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिले में अब तक 3 देहदान और 17 नेत्रदान के संकल्प लिए जा चुके हैं।



शिविर में बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables