आज का पंचांग - 04 सितंबर 2026, शुक्रवार - ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति जी के अनुसार
सरायपाली(कुंजराम यादव) :-आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 24:13 तक उसके बाद नवमी। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी निशिथ काल 24:14 से 25:02 तक, कालाष्टमी पर्व है। नक्षत्र रोहिणी 23:04 तक उसके बाद मृगशिरा, योग हर्षण 15:44 तक उसके बाद वज्र, करण बालव 13:20 तक उसके बाद कौलव 24:13 तक। सूर्योदय 06:11, सूर्यास्त 06:41, चन्द्रोदय 23:20, चन्द्रास्त 13:05, अयन दक्षिणायन, ऋतु शरद, शक सम्वत 1948, विक्रम सम्वत 2083। सूर्य सिंह में, चंद्र वृष में, मंगल मिथुन में, बुध सिंह में, गुरु कर्क में, शुक्र तुला में, शनि मीन में वक्री, राहु कुंभ में, केतु सिंह में। अभिजित मुहूर्त 11:50 से 12:41, अमृत काल 20:03 से 21:33, विजय मुहूर्त 14:22 से 15:13, गोधूलि 18:36 से 18:59, निशिता 23:53 से 24:39, राहुकाल 10:41 से 12:16, यमगण्ड 15:26 से 17:01, दुर्मुहूर्त 08:27 से 09:18, दिशा शूल पश्चिम, अग्निवास पाताल 24:13 से पृथ्वी पर, चंद्र वास दक्षिण।
*आज का सम्पूर्ण राशिफल -*
*मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)* आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा।
*वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)* आप आज के दिन किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे।
*मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)* आज भी मध्यान तक व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजा निराशाजनक ही रहेगा जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें।
*कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)* आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-सातः मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे।
*सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)* आज का दिन उठापटक वाला रहेगा खर्च आज अनियंत्रित होंगे। दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है।
*कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)* आज मध्यान तक व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजा निराशाजनक ही रहेगा जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे। आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है। संध्या से स्थिति सुधरने लगेगी।
*तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)* आज का दिन भी शारीरिक रूप से प्रतिकूल रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट पहुँच सकता है। हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी। व्यावसायिक कार्यो में दौड़ धूप अधिक रहेगी इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण अधिक भावुक रहेगा। आर्थिक रूप से दिन आकस्मिक खर्च वाला रहेगा संध्या बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी।
*वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)* आज मध्यान तक स्थिति आपके पकड़ में रहेगी इसके बाद पुरानी बात को लेकर किसी से झगड़ा होने पर मानसिक अशांति बनेगी। आप सभी कार्यो को देख परख कर ही करेंगे फिर भी कार्य सफलता में विलंब अथवा कार्य हानि होगी। मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र एवं घर मे धैर्य का परिचय दें।
*धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)* आज का दिन लाभदायक रहेगा अकारण क्रोध से बचे अन्यथा लाभ के अवसर का फायदा कम मिलेगा। आपको पुराने परिश्रम का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। आज व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से निकट भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें।
*मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)* आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे मनमाना व्यवहार करने से आस पास रहने वालों को असुविधा होगी व्यर्थ की बहस भी होगी। घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें। सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें।
*कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)* आज के दिन आप ना चाहकर भी व्यर्थ के झगड़ो में पड़ेंगे मन मे अहम की भावना गलती करने पर भी झुकने नही देगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी। जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे। धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे।
*मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)* आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा मध्यान तक मेहनत का फल ना मिलने पर क्रोध आएगा। पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। संध्या बाद स्थिति पक्ष में आने लगेगी।
*- ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति एम ए संस्कृत, ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली, सरायपाली, महासमुंद (छ.ग.) मो. 9926826570, फोन पे 8889391334*


0 Comments