खेमड़ा में नुआखाई मिलन समारोह एवं कीर्तन धारा बैठकी का भव्य आयोजन
बसना (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव):- खेमड़ा की पावन धरा में नुआखाई त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सभी ने अपने-अपने संयुक्त परिवार में अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के पश्चात नवान्न प्रसाद ग्रहण कर बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के साथ पर्व मनाया।
इसके पश्चात संध्या 6:00 बजे से गांव के मांझा खोल जगन्नाथ मंदिर परिसर में एकत्रित होकर नुआखाई जुहार भेंट-घाट कार्यक्रम रखा गया। जहां बुजुर्गों और सम्मानित जनों का चरण स्पर्श कर आशीष प्राप्त किया गया।
उद्बोधन की कड़ी में ग्राम गौटिया ऋषभ कुमार बगर्ती ने सभी को पारंपरिक त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं नवयुवकों से इस परंपरा को बनाए रखने की अपेक्षा की। तत्पश्चात कीर्तन धारा बैठकी कार्यक्रम में भगवान चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण के साथ गौटिया ऋषभ कुमार बगर्ती, हरि चरण पटेल, बालेश्वर प्रधान (गुरुजी), परमानंद बांक एवं राधेश्याम बगर्ती सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक के द्वारा की गई।
स्वागत कार्यक्रम में सभी सम्माननीय अतिथियों एवं कलाकारों का पुष्पहार एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। जनपद सदस्य बिलासानी वृंदावन प्रधान एवं सरपंच उषा दुर्योधन पटेल ने संबोधित करते हुए गांव और क्षेत्र के विकास में यथासंभव सहयोग करने का वचन दिया।
बैठकी में छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति के मीडिया प्रभारी गजानन भोई ने छत्तीसगढ़ संकीर्तन नियमावली की जानकारी दी।
कलाकारों की प्रस्तुति -
प्रस्तुतीकरण में सर्वप्रथम जय जगन्नाथ कीर्तन मंडली खेमड़ा एवं राधा माधव कीर्तन मंडली खेमड़ा द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत किया गया। पड़ोसी राज्य उड़ीसा से आमंत्रित ख्याति प्राप्त गुरु सुदर्मा दास भेंरिया (उड़ीसा) द्वारा दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात तरुणी प्रधान झुनगापाली एवं उभरते हुए कलाकार वीरेंद्र जुआड़ी गठियापाली द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गायक सुदाम बुड़ेक तिनकानी द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।
भक्त वृंद राम भक्ति एवं कृष्ण भक्ति में डूबे रहे, पूरा गांव भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। पड़ोसी ग्राम गेर्राभाठा, रसोड़ा, चनौरडीह, नरसिंहपुर, सीतापुर, छांदनपुर, रेमड़ा, खटखटी, अरेकेल, बंसुला, परसकोल, बिछिया से बड़ी संख्या में कीर्तन प्रेमी पहुंचे थे।
सहयोगी -
कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्योधन पटेल (सरपंच प्रतिनिधि), सुशील बांक, चंद्रपाल पटेल, चंद्रहास बांक, यशपाल बगर्ती, सत्यभूषण बगर्ती, सतीश बंछोर, सुभाष बढ़ाई, गजानन बगर्ती, उपेंद्र बांक, राजेंद्र बांक, संजय होता, जीवर्धन यादव, बिशीकेशन पटेल, नरोत्तम बगर्ती, दयानिधि थापा, जोश कुमार बगर्ती, सत्यवान बगर्ती, विजय भोई, अश्विनी बगर्ती, विजय बढ़ाई, सुनील बढ़ाई, दयामणि सिदार, गोपाल भोई, जय कृष्ण बांक का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही गांव के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन तथा जय जगन्नाथ संकीर्तन मंडली एवं राधा माधव कीर्तन मंडली खेमड़ा के समस्त सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
कार्यक्रम का संचालन उभरते हुए कलाकार परमीत साहू एवं आभार प्रदर्शन चंद्रहास बांक ने किया।




0 Comments