छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष मनोनीत हुए खिरोद सोनी

छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष मनोनीत हुए खिरोद सोनी



 सरायपाली :- छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई सरायपाली के अध्यक्ष के चुनाव हेतु आवश्यक बैठक बीआरसी कार्यालय सरायपाली में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष के रूप में संकुल केन्द्र नवागढ़ के संकुल समन्वयक खिरोद सोनी जी को मनोनीत किया गया।



 अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किए गए जिसमें पूरे संगठन की ओर से केवल एक नाम खिरोद सोनी जी का आया जिसमें केवल एक ही नाम प्रस्तावित होने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत ओइया गया।

उक्त बैठक में संकुल समन्वयक संघ के संरक्षक भोलानाथ नायक, रविशंकर आचार्य, सलाहकार किशोर पटेल, जिला से निर्वाचक सदस्य के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पटेल उपस्थित रहे तथा साथ ही समस्त संकुलों के संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम पटेल, लालभूषण पाढ़ी, सुशील चौधरी, बिंदु प्रसाद चौधरी,हेमचंद पटेल, कृष्ण चंद पटेल, गिरधारी पटेल,धरमसिंह पटेल, पाल सिंह बंजारे, छबिलाल पटेल, मुकेश बारीक, कौशल प्रधान, नरेश नायक, ऋषि प्रधान, कामता पटेल,राजेश कुमार पटेल, श्रवण कुमार प्रधान, तुलसीदास वर्गे,कौशल प्रधान,जयनारायण पटेल,नवीन मिश्रा, दुष्यंत पटेल, घनश्याम दास, नेमीचंद भोई,विद्याधर साहू,संजीत कुमार पात्र, तेजराम पटेल, प्रदीप सिंह,उपस्थित रहे।

 छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ सरायपाली की ओर से खिरोद सोनी जी को अध्यक्ष बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक बाराडोली ऋषि प्रधान द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables